बॉलीवुड में अपने हॉट-बोल्ड लुक से हंगामा मचाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और उनके दोस्त पर फ्रांस में तीन अज्ञात लोगों ने उनके अपार्टमेंट के बाहर हमला कर दिया और आंसू गैस डालकर उनको बहुत बुरी तरह से पीटा। इस तरह की घटना मशहूर हॉलीवुड टीवी स्टार किम कारदर्शियां के साथ एक महीने पहले हुई थी।
पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मल्लिका पहली इस बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘द मिथ’ में जैकी चैन के साथ काम किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री और उनके अज्ञात दोस्त पर पिछले शुक्रवार को हमला किया गया था। यह घटना उनके अपार्टमेंट में ही घटी है।
वह दोनों देर रात किसी पार्टी से लौट रहे थे और नौ बजकर 40 मिनट पर वह अपने फ्लैट पहुंचे तभी उन पर यह हमला हुआ। आपको बता दें कि दोनों को मामूली चोट लगी हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे को स्कार्फ से ढका हुआ था। उन्होंने बिना कुछ कहे मल्लिका और उनके दोस्त पर आंसू गैस डालकर पीटना शुरू कर दिया।


























