अभी हाल ही में खबरे थी कि मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आयी थी। लेकिन बता दें कि मलाइका ने इन सभी बातो को महज कोरी अफवाह बताते हुए इसका खण्डन किया है।
दरअसल बता दें कि अरबाज खान ने हाल ही में बीते गुरुवार को अपना 49वां बर्थडे मनाया , इस मौके पर उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने बर्थडे विश कर सबको चौका दिया। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘हैप्पी बर्थडे अरबाज हैपिनेस ऑलवेज।
इस तस्वीर में मलाइका और अरबाज दोनों एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई मनमुटाव है।
बल्कि मलाइका ने इस ट्वीट से यह साबित कर दिया कि उनके तलाक की खबरें महज अफवाएं थी। गौरतलब है कि मलाइका ईद के मौके पर भी पूरे खान परिवार के साथ नजर आयी थी। मलाइका और अरबाज की शादी को १८ साल हो गए है और दोनों का १३ साल का एक बीटा अरहान भी हैं।
































