Malaika-Arbaaz ने अपने तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी!!

0
135

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान के बीच काफी समय से तलाक होने की बातें की जा रही थीं। वह काफी समय से एक दूर से अलग भी रह रहे थे अब इन दोनों के बीच बस क़ानूनी तौर से तलाक होना बाकी रह गया था।

ताजा ख़बरों के अनुसार इन दोनों ने मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में अपने तलाक के लिए अपील की है। दोनों दंपति ने अपनी आपसी सहमति से कोर्ट में अपील की है। आपको बता दें की इसी साल सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में ईद की पार्टी में मलाइका को देखा गया था। तो इससे अनुमान लगाया जा रहा था की इन दोनों के बीच फिर से नज़दीकियां बढ़ रही हैं। और सब कुछ ठीक हो गया हैं।

लेकिन अब कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी देने के बाद लग रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं। इससे पहले दोनों ने मार्च में अपने अलग-अलग होने का फैसला किया था। अरबाज के भाई सुपरस्टार सलमान खान ने भी खुद दोनों के रिश्तों को बचाने की कोशिशें की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

अलग- अलग होने के बाबजूद भी यह दोनों एक्टर कई इवेंट्स पर साथ दिखाई दिए थे। कुछ दिनों पहले अपने पहले बेटे के जन्मदिन पर दोनों को एक साथ देखा गया था। लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई और न ही इन दोनों के दिल की दूरियां कम हुई।

सुनने में आया था कि अभिनेता अर्जुन कपूर का मलाइका के साथ अफेयर चल रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अर्जुन को मलाइका के घर कई बार आते-जाते देखा गया है।

arbaaz-malaika

LEAVE A REPLY