गौरतलब है कि सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘हीरो’ के टाइटल ट्रैक “मैं हूँ हीरो तेरा” को सलमान खान ने गया है और दर्शकों को काफी पसंद भी आया है और यू-ट्यूब पर हिट भी हो चुका है।
लेकिन अब टाइटल ट्रैक ‘मैं हूं हीरो तेरा’ का पैरोडी आ गया है जिसमें सूरज पंचोली और सलमान खान का खूब मजाक उड़ाया गया है और तो और पैरोडी सांग में सलमान के वर्जिन वाले वाले बयान की भी जमकर खिंचाई की गई है। सलमान और सूरज बने एक्टर कई बार ‘I am a Virgin’ कहते हुए नज़र आ रहे हैं।
पैरोडी में ‘मैं हूं हीरो तेरा’ की जगह ‘मैं हूं गॉडफादर तेरा’ लाइन का इस्तेमाल किया गया है यानि कि पूरे सांग में सलमान और सूरज पंचोली का जमकर मजाक उड़ाया गया है।































