फिल्म ‘Raees’ से लीड एक्ट्रेस Mahira Khan हुई बाहर

0
87

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के बाद अभिनेत्री माहिरा खान ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

अभिनेत्री ने दोनों देशों के बीच और पूरी दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की है माहिरा शाहरुख खान की 2017 में आने वाली  फिल्म ‘रईस’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं।

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का लगातार विरोध हो रहा है। फवाद खान से लेकर माहिरा खान तक हर एक पाक एक्टर को बॉलीवुड  में काम नहीं करने की वकालत हो रही है।

इसी बीच खबरें हैं कि फिल्म ‘रईस’ से शाहरुख की फिल्म में लीडिंग लेडी माहिरा खान को निकाल दिया गया है। और उनकी जगह अब फिल्म में किसी नए चेहरे की तलाश की जा रही हैं।
सूत्रों की मानें तो फिल्म  से माहिरा खान को इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि प्रोड्यूसर्स नहीं चाहते कि उनके विरोध की वजह से उनका नुक्सान हो।

फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी के लिए ये फैसला बेहद कठिन रहा।  इस आतंकी हमले के बाद किसी भी पाकिस्तानी अभिनेता या अभिनेत्री के साथ फिल्म बनाना अंसभव हो गया था। लोगों ने सलाह दी कि इस फिल्म की शूटिंग देश से बाहर दुबई में की जा सकती है लेकिन यह संभव नहीं था।

उन पर फिल्म से महिरा को रिप्लेस करने का दवाब बना हुआ था।  दुर्भाग्यवश इस वजह से माहिरा को इस फिल्म से हटाया जा रहा है।

ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज़ होनी थीं। माहिरा रईस से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन अब वह फिल्म से बाहर हो चुकी हैं।  फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

mahira-khan

SHARE

LEAVE A REPLY