Mahi Gill ने अपने माँ बनने की खबरों का किया खंडन
अभी हाल ही में खबर थी कि अभिनेत्री माही गिल प्रेग्नेंट है और माँ बनने वाली हैं। लेकिन माही गिल ने इन सभी बातो को अफवाह बताते हुए खंडन किया हैं। दरअसल हुआ एस था कि अभी हाल ही में माही को एक शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करते देखा गया था।
और इस दौरान उन्होंने सफेद कलर का ढीला कुर्ता पहन रख था और जिसमे उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा था। बाद में जब माही से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ये आपसे किसने कहा। बैक प्रॉब्लम की वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। जिसकी वजह से मैं वर्कआउट भी नहीं कर पा रही हैं। जब भी एस होगा मैं आपको बताऊंगी।

















