अभिनेत्री मधुरिमा तुली बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ एक बार दोबारा बड़े परदे पर दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले यह जोड़ी 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में देखी जा चुकी है। फिल्मकार शिवम नॉयर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘नाम शबाना‘ में मधुरिमा तुली अक्षय की पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी।
आपको बता दें कि मधुरिमा दक्षिण भारतियों फिल्म से ही जानी जाती हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु भाषा में कई फिल्में की हैं। मधुरिमा ने 2008 में आई फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। जिसमे उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। और यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्म ‘नाम शबाना’ को शिवम् नायर निर्देश करेंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ मधुरिमा और तापसी पन्नू अहम भूमिका में होंगे।
फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया का सफर तय करने वाली मधुरिमा को जब इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जल्दी से हां कर दिया। हाल ही में फिल्म के कलाकारों ने मलेशिया जाकर फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया था। जिसमे अक्षय और तापसी पन्नू ने एक्शन सीन्स की शूटिंग की थी।


























