बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के चर्चित गाने ‘तम्मा-तम्मा’ पर थिरकते नजर आएंगे।
दरअसल आपको बता दें कि अली और वरुण की अभिनीत आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ में इस गाने को एक बार फिर से अलग अंदाज में फिल्माया जायेगा। संगीतकार तनिष्क बाग्ची ने बताया कि हमने गाने के सिंगर्स बप्पी लहरी और अनुराधा पोड़वाल के साथ इस गाने में बादशाह का रैप भी डाला हैं।
फिल्म में आलिया और वरुण लीड रोल में हैं। ये फिल्म इन्ही स्टार्स की अभिनीत फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ की सीक्वल फिल्म हैं। ये फिल्म अगले वर्ष 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




























