मधुर भंडारकर नही करेंगे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैडमजी’ का निर्देशन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘मैडमजी’ बनाने जा रही है। और पहले खबर थी कि इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर मधुर भंडारकर करेंगे।
लेकिन खबरों के मुताबिक लेटेस्ट खबर है कि अब मधुर भंडारकर इस फिल्म का निर्देशन नही करेंगे। मधुर इन दिनों कैलेंडर गल्र्स बना रहे है जिसे नॉन-स्टारकास्ट के कारण ए-लिस्ट फिल्म भी नहीं माना जा रहा है।
खबर है कि मधुर भंडारकर ने फिल्म निर्देशन के लिए मोटी रकम के तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग करी है। इसके बाद प्रोजेक्ट के निर्माताओं ने मधुर को हटा दिया है। फिल्म के लिए अब नए निर्देशक की तलाश हो रही है। ‘मैडमजी’ की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होनी प्रस्तावित है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक राजनेता का किरदार निभाने वाली थी । पिछले दिनों प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त थी और भारत आने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और उसके बाद रीमा कागती की अगली फिल्म पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ करेंगी ।
















