Lulia को पसंद नहीं Daisy का Salman के पास आना, दूर रहने की दी हिदायत
आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की रोमानिया गर्लफ्रेंड लूलिआ वंतूर को अभिनेत्री डेजी शाह का सलमान के करीब आना बिलकुल पसंद नहीं हैं। खबरों के मुताबिक लूलिआ ने सलमान को डेजी शाह से दूर रहने को कहा हैं। बता दें कि सलमान और उनकी फिल्म “जय हो” की को-स्टार डेजी शाह के किस्से काफी चर्चाओं में रहे है इसलिए लूलिआ शादी से पहले ही अपने होने वाले पति को डेजी से दूर रखना चाहती हैं।
लूलिआ को सलमान और डेजी की दोस्ती पसंद नहीं आती है। और जब डेजी सलमान के करीब होती है तो उन्हें जलन होती है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में डेजी शाह इरोटिक फिल्म “हेट स्टोरी 3” में नजर आई थी और उन्होंने ये फिल्म सलमान के कहने पर ही की थी।
अब लूलिआ ने सलमान के घर वालों को डेजी शाह से दूर रहने की हिदायत दे दी है।छपी खबर के मुताबिक यूलिया ने डेजी को लेकर अपनी नाराजगी सलमान के घरवालों के सामने जाहिर की है और अब लगता है घरवाले सलमान को समझाने के मूड में हैं।
सलमान और यूलिया के रिलेशनशिप के सवाल पर डेजी कुछ ऐसा रिएक्शन देते हुए बोली यूलिया मेरी दोस्त नहीं हैं इसलिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ‘सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनका परिवार मेरे लिए बहुत खास है। यूलिया की मैं इज्जत करती हूं क्योंकि वो मेरे दोस्त की दोस्त हैं लेकिन मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता।’





















