बिग बॉस सीजन 7 से चर्चाओं में आये लवबर्ड्स उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना एब बार फिर से जल्द ही टेलीविज़न पर एक साथ नजर आने वाले है। जीहाँ और इस बार ये लवबर्ड्स एक “लव स्कूल” को चलाते नजर आएंगे।
दरअसल करिश्मा और उपेन अब टीवी के रियलिटी शो ‘लव स्कूल’ को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो में असल जिंदगी के 8 कपल्स को फिर से प्यार करना सिखाएंगे।
उपने ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और मेरी करिश्मा तन्ना लव स्कूल को होस्ट और जज करने जा रहे हैं।’





























