Ind vs Eng: भारत टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में क्रिकेटर केएल राहुल वापसी करेंगे और उनको ओपनिंग में उतारा जाएगा। पहले टेस्ट में गौतम गंभीर ने अपना बेकार प्रदर्शन दिया इस कारण लोकेश राहुल को लाया गया है। कुंबले ने कहा कि अभी भी दो दिन बाकी हैं और राहुल चयन के लिए उपलब्ध हैं।
अनिल ने कहा कि कानपुर में राहुल ने रणजी मैच में खेलकर अपना हुनर साबित की है। ओपनिंग में उतरे लोकेश राहुल ने अपनी फिटनेस दिखाई है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 106 रन बनाए और पहली पारी में 76 रन बनाए थे इसी कारण से बीसीसीआई के अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राहुल को विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चयनित कर लिया गया है।
बीसीसीआई ने कहा कि राहुल अपने दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह से फिट हो गए हैं। और अब वह खेलने के लिए तैयार हैं। कुंबले ने कहा कि राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने 13 विकेट लिए जबकि भारतीय टीम के स्पिनरों को नौ ही विकेट मिल पाए। उन्होंने कहा कि हमे इससे कोई दिक्कत नहीं है कि इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम से ज्यादा विकेट लिए।
कुंबले ने भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तारीफ़ की और कहा कि भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। उमेश यादव और शमी ने अपनी बेहतर गेंदबाज़ी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुहतोड़ जबाब दिया। इन दोनों गेंदबाजों ने सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाज़ी की थी।



























