Lara Dutta इस फिल्म में आएंगी नजर, ये होगा उनका किरदार

0
24

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति जल्द ही एक नयी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि फिलहाल इस फिल्म का टाइटल नेम के बारे में पता नहीं चला हैं।

इस फिल्म में लारा दत्ता एक ऐसी एनआरआई महिला की भूमिका में नजर आएँगी जो अनोखी परिस्थितियों के चलते अपने बच्चे की अकेले परवरिश करती हैं। फिल्म में एक बार फिर लारा और विनय पाठक की जोड़ी नजर आएगी।

बता दें कि इस फिल्म का निर्माण लारा के बैनर तले भीगी बसंत एंटरटेनमेंट द्धारा किया जायेगा। फिल्म का निर्देशन सुशील राजपाल करेंगे जिन्हें बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म अंतरद्वंद के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

लारा की इस नयी फिल्म की शूटिंग इस वर्ष जून से शुरू होगी। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY