Gauhar Khan करेंगी ‘Kya Kool Hai Hum 3’ में आइटम सांग
जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बन रही सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ टेलीविज़न एक्ट्रेस गौहर खान एक आइटम सांग करती नजर आएँगी।
जी हां, खबर है कि फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ में एक आइटम नंबर भी होगा, जिसमें गौहर खान ठुमके लगाती नजर आएंगी। फिल्म में अफताब शिवदासनी, रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय किरदार निभाते नजर आएंगे।
यह आइटम नंबर एक ड्रीम सीक्वेंस होगा, जिसे दो दिन में गौहर खान के साथ शूट किया जाएगा। इसके लिए एक स्टूडियो बूक कर लिया गया है और उम्मीद है कि 23 और 24 जून को शूट किया जाएगा।
इस फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 11 सितम्बर 2015 है।
















