फिल्म ‘Kungfu Yoga’ के लिए अब Tiger Shroff का नाम आया सामने

खबर है कि हॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार जैकी चेन की आने वाली फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में काम करने के लिए बॉलीवुड नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ को अप्रोच किया गया है।

हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नही हुआ है। टाइगर श्रॉफ ने अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि हाँ उन्हें फिल्म ‘कुंग फु योगा’ फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। लेकिन अभी तक उन्होंने कोई फैसला नही लिया है। अभी बात चल रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले इस फिल्म में बॉलीवुड परफेक्टनिस्ट खान आमिर खान को अप्रोच किया गया था लेकिन आमिर ने अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के चलते फिल्म के लिए मना कर दिया था।  आमिर फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ में व्यस्त है।

आमिर के बाद फिल्म में काम करने के लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी नाम सामने आया था।  आपको बता दें कि अभी तक कैटरीना ने कोई फाइनल फैसला नही लिया है। क्यूंकि इस समय कैटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ और ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त है। लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नही हुआ है कि कौन सा स्टार जैकी चेन के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में किरदार निभाता नजर आयेगा।

tiger shroff