जैकी चेन, सोनू सूद, दिशा पाटनी और ईशा गुप्ता की अभिनीत फिल्म ‘कुंग फू योगा’ ने बॉक्स ऑफिस बड़े रिकॉर्ड तो दिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म अभी तक 1200 करोड़ रुपए कमा चुकी है। बता दें कि ये फिल्म चीन में 28 जनवरी को ही रिलीज हो गई थी।
भारत में ये फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई है। सोनू अब अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोनू का कहना है कि उनकी यह फिल्म बायोपिक होगी।

























