‘Krrish 4’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस फिल्म से होगा टकराव

0
496

बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘कृष’ सीरीज की बनने जा रही चौथी फिल्म ‘कृष 4’ की घोषणा हो चुकी है। आज अनन्त चतुर्दशी के पवित्र दिन पर अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता मशहूर फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ की जानकारी दी।

ये फिल्म अगले वर्ष 2017 में शुरू हो जाएगी और 2018 के दिसंबर माह में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है ऐसे में फैंस के लिए ये एक राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि ऋतिक की फिल्म कृष 4 का टकराव शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘बंधुआ’ से हो सकता है क्योकि फिल्म ‘बंधुआ’ भी 2018 में क्रिसमस पर ही रिलीज हो रही है।

फिलहाल ऋतिक अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग में व्यस्त है। जोकि संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है।

krrish-4

SHARE

LEAVE A REPLY