‘Krrish 4’ में इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे Hrithik Roshan

0
257

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। उनकी ये फिल्म अगले वर्ष जनवरी में रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक के साथ अभिनेत्री यामी गौतम लीड रोल में हैं।

अब बात करें हिट फिल्म ‘कृष’ सीरीज की तो इस फिल्म का चौथा संस्करण ‘कृष 4’ बनने की तैयारियां जोरो पर है।  इस बार फिर ऋतिक ही फ़िल्मी परदे पर कृष बनकर लौटेंगे।

‘कृष 4’ में ऋतिक के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएँगी फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुयी हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा जा चुका हैं। लेकिन हाल ही में अब इस फिल्म से एक और नया नाम जुड़ गया है और वो है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का।

गौरतलब है कि प्रियंका और ऋतिक साथ में फिल्म ‘कृष’ और ‘अग्निपथ’ में नजर आ चुके हैं। और इन दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट साबित होती हैं। इसलिए ऋतिक चाहते है कि कृष 4 में भी उनके साथ प्रियंका ही लीड रोल में हो।

hrithik-and-priyanka

LEAVE A REPLY