बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कृति सैनन कहने को तो बहुत अच्छे दोस्त हैं और ख़बरों की माने तो दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि कृति ने सुशांत को फिल्म ‘राब्ता’ के सेट पर गुस्से में आकर तमाचा जड़ दिया।
अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि कृति ने सुशांत को तमाचा जड़ दिया तो आपको बता दें कि इन दिनों दोनों ही फिल्म ‘राब्ता’ में काम कर रहे हैं और इसी फिल्म के सेट पर यह घटना घाटी।
कलाकार कुछ भी करें, उनके आस – पास के सूत्र तो तो तोड़- मरोड़ कर बात को प्रस्तुत कर ही देते हैं। हालांकि अंदर बात कुछ और ही होती है। अब आपको बता दे कि कृति ने सुशांत को चांटा जरूर जड़ा, लेकिन यह फिल्म की शूटिंग के दौरान उन पर फिल्माया जा रहा एक सीन था।
सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो फिल्म के एक सीन की डिमांड थी की दोनों में बहस होती है और उसके बाद कृति गुस्से में आकर सुशांत को तमाचा मार देती हैं।
बता दें कि सुशांत इस सीन के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे, और उन्होंने मेकर्स को यह आईडिया ड्राप करने को भी कहा लेकिन सीन जरूरी होने के कारण सुशांत को कृति से थप्पड़ खाना ही पड़ा।
फिल्म ‘राब्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन दोनों ही मुख्या भूमिका में हैं, और फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी।




























