कृति सेनन बनेंगी वरुण धवन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’
पिछले काफी दिनों से मशहूर लेखक चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर फिल्म बनने की बात काफी दिनों से चर्चाओ में है। और अब खबर है कि बहुत ही जल्द ये फिल्म हमारे सामने होगी क्यूंकि सुनने में आया है कि फिल्म के राइट्स एकता कपूर ने खरीद लिए है। वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे।
पहले खबर थी कि अलिया भट्ट फिल्म में मख्य किरदार निभाती नज़र आएँगी। लेकिन एकता कपूर फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर कृति को ही साइन करना चाहते है।
फिलहाल वरुण धवन इन दिनों फिल्म अपनी आगामी फिल्म एबीसीडी २ के प्रमोशन में बिजी है और कृति और वरुण पहले ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं।
















