“Raabta” की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लगी चोट

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन फिल्म ‘राबता’ की शूटिंग में बिजी है। अभी हाल ही में शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन शूट करते हुए कृति के पैर में चोट लग गई है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में उनके पैर में पट्टी बांधी हुई है।

बता दें कि कृति फिल्म की शूटिंग नही कर पाएंगी। एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कृति सैनन का सेफ्टी मैट क्रैश हो गया था। जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई। फिल्म ‘राबता’ में कृति पहली बार सुशांत सिंह राजपूत रोमांस करते नजर आएंगी।

आपको बता दें कि ये फिल्म दिनेश विजन के निर्देशन में बन रही हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

kriti