Kriti Sanon को फ्लाइट में आया एक शख्स पर इतना गुस्सा कि…..
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन दिल्ली की रहने वाली है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म “दिलवाले” सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अभी हाल ही में दिल्ली आते वक्त कृति जिस फ्लाइट में थी उसी में एक शख्स उन्हीं की फिल्म ‘दिलवाले’ की पाइरेटेड कॉपी देख रहा था। इस बात को देख कृति को गुस्सा आ गया।
कृति ने उसी वक्त अपने दिल की भड़ास सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर निकाली।ट्विटर पर कृति ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- फ्लाइट में ये शख्स मेरे सामने ही मेरी फिल्म ‘दिलवाले’ की पाइरेटेड कॉपी देख रहा है। बहुत गुस्सा आ रहा है मुझे।
आगे कृति ने लिखा- ये देखकर बहुत दुख हो रहा है कि इतने लोगों की कड़ी मेहनत को इस तरीके से देखा जा रहा है। कृपया इस फिल्म को सिनेमाहॉल में जाकर इन्जॉय करें।
इसके बाद शाहरूख खान के प्रॉडक्शन हाउस रेड चिलीज के पीआर हेड मांडवी शर्मा ने कृति को रिप्लाई किया कि यह एक दंडनीय अपराध है।
आपको बता दें कि फिल्म “दिलवाले” 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति सेनन, वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल मुख्य किरदार में है। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है।
Click Here…Watch “Dilwale” Box Office Collection Daily Earnings Updates


















