आपको बता दें कि अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने जा रही है अभी हाल ही में करीना शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान उनके हसबैंड सैफ अली खान भी साथ थे।
करीना ने बेबी बंप छुपाने के लिए एक ढीला कुर्ता पहना हुआ था। बावजूद इसके उनका बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा था। गौरतलब है कि पिछले दिनों सैफ ने इस बात की पुष्टि की है कि वे और करीना दिसंबर में पहले बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे।
सैफ अली खान ने बताया, ‘मैं और मेरी पत्नी दिसंबर में अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहे हैं।’ इसी के चलते करीना ने काम से छुट्टी ले ली हैं और सितंबर के बाद से किसी भी फिल्म की शूटिंग करती नजर नहीं आएंगी और ना ही कोई नयी फिल्म साइन की है। उन्होंने बॉलीवुड से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मांग ली है।






























