Kohli ने तोड़ा AB de Villiers का रिकॉर्ड, ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने Jadhav

0
30

कल रविवार को ईडन गार्डन में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

बता दें कि टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज केदार जाधव ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया हैं। जाधव ने सीरीज में खेले गए 3 मैचों में 232 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा।

वही टीम इंडिया की शान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया। कल इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि विराट ने कप्तान के रूप में 17 वन-डे पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने इसी के साथ कप्तान के रूप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के डीविलियर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। डीज्विलियर्स ने यह कारनामा 18 पारियों में किया था।

LEAVE A REPLY