फिल्म र्निमाता करण जौहर अपने फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के साथ एक बार फिर लौटने को तैयार हैं। शो में इस बार करण कुछ खास करने वाले है। इस बार के कॉफी विद करण बतौर अतिथि शो में नजर आने वाले हैं…
कयास लगाए जा रहे थे कि अगस्त में इस शो की शुरुआत होगी, लेकिन चैनल की तरफ से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। इससे पहले इस शो में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान, संजय लीला भंसाली, गुरिंदर चड्ढा, फराह खान, अनिल कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आ चुके हैं।
जल्द ही कॉफी विद करण करण टीवी पर दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि यह शो 06 नवंबर से स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर शुरू होगा। इसमें कोई शक नहीं कि यह शो हर बार की तरह काफी रॉकिंग होने वाला हैं।इस शो में कई खुलासे होतें हैं जिसे सुन दर्शक भी भौच्चके रह जातें हैं।
करण के शो सभी सेलेब्स शिरकत करते हैं फिर चाहे हो या फिर दोस्त और भाई-बहन। करण के शो में कई कपल्स ने शिरकत की लेकिन शो के बाद उन जोड़ियों के रास्ते अलग हो गए।
कुछ दिनों पहले चर्चाएं थी कि शो कॉफ़ी विद करण के पहले गेस्ट पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान होंगें। हालांकि पाकिस्तानी एक्टर्स के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण करण को अपने शो के पहले गेस्ट के लिए फवाद की जगह किसी और लेकर लाना होगा। और इसी के साथ डिसाइड हो चुका है कौन होगा करण का पहला गेस्ट।
जी रिपोर्ट्स की माने तो करण के शो के पहले गेस्ट शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट हो सकतें हैं। बता दें ये दोनों करण के शो में अपनी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को प्रमोट करते हुए नजर आयेंगें। करण और शाहरुख़ एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं और आलिया भी करण जौहर के काफी क्लोज हैं।
The only thing that’s filtered on this show is coffee! Presenting Koffee With Karan Season 5 premiering 6th November. @karanjohar #KWKonSW pic.twitter.com/yAXtir5m24
— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 8, 2016



























