KKR vs RPS : नहीं चला Dhoni का जादू, लगातार हार का रिकॉर्ड हुआ दर्ज
IPL 9 (2016) पिछले साल तक आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन लगातार हार का सामना कर रहे है। धोनी इस सीज़न राइज़िंग पुणे सुपरजाइंटिस टीम के कप्तान है और आपको बता दें कि धोनी को अभी तक लगातार चार बार मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
बीती रात केकेआर हुए मैच में धोनी की टीम को 2 विकेट की हार मिली इससे पहले आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लायन्स के हाथो इस टीम को शिकस्त मिल चुकी है।
बता दें कि धोनी की टीम का अब गाला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से कल 26 अप्रैल को खेला जाएगा। लगातार चार मैचों में मिली हार के बाद कल में मैच में देखना होगा कि धोनी का जादू चल पाता है या कल भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।
















