‘Kis Kisko Pyaar Karu’ का ट्रेलर 13 अगस्त को होगा रिलीज

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्म ‘किस किसको प्यार करू’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है। वे फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही है।

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज हो जाएगा। जीहाँ कपिल शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘हैलो दोस्तों। मेरे पास आपके लिए एक खबर है। के.के.पी.के. का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज हो रहा है। मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान निर्देशित ‘किस किसको प्यार करूं’ एक पारिवारिक हास्य फिल्म बताई गई है।

इसमें अरबाज खान, एली अवराम, मंजरी फडनिस और सिमरन कौर मंडली भी हैं।फिल्म रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने उनके फिल्म बैनर वीनस रिकॉर्डस एंड टैप्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत अब्बास मस्तान फिल्म्स प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाई है। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होनी है।

kis kisko pyaar karu 1

Kis Kisko Pyaar Karu 6

Kis Kisko Pyaar Karu 2

ki skisko pyaar kru 2