“Kick 2” में Salman हीरो भी बनेंगे और विलन भी
साजिद नाडियाडवाला जल्द ही फिल्म ‘किक’ का सीक्वल बनाने जा रहे है। इस फिल्म की खास बात यह है कि खबर आ रही है कि सलमान खान ‘किक 2’ में डबल रोल में नजर आएंगे।
फिलहाल अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। और अब इस फिल्म के बारे में एक नयी खबर सामने आई है कि ‘किक 2’ में सलमान का एक किरदार हीरो का होगा तो दूसरा किरदार विलन का।
सलमान खान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी। ये आईडिया खुद सलमान खान को आया। अब तक सलमान खान ने फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया है, सिवाय खलनायक। हाल ही में उन्होंने विलेन बनने की इच्छा जताई थी।
फिलहाल सलमान अभी अपने आगामी फिल्मो में ही बिजी है उनकी अभी हाल ही में ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई है जोकि बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।
सलमान अब अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रहे है जोकि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म सलमान के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आएँगी।
इसके बाद सलमान फिल्म ‘सुल्तान’ में काम करेंगे जोकि अगले वर्ष 2016 में रिलीज होगी। ‘किक 2’ 2016 में ही रिलीज होगी।























