‘Kick 2’ में Salman के साथ रोमांस करेंगी Jacqueline Fernandez

0
72

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ‘किक 2’ में काम करती नजर आ सकती है। फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने वर्ष 2014 में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस को लेकर सुपरहिट फिल्म किक बनायी थी।

बतौर निर्देशक किक, साजिद की पहली फिल्म थी। साजिद अब फिल्म का दूसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल करेंगे लेकिन सलमान के फैन्स यह जानना चाहते हैं कि फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होंगी।

चर्चा है कि किक 2 में सलमान के अपोजिट और कोई नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीस ही नजर आएंगी। हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं हुई है और जैकलीन भी फिलहाल इस मुद्दे पर चुप रहना ही ठीक समझ रही हैं।

जैकलीन से जब पूछा गया कि क्या वो ‘किक 2’ का हिस्सा है तो उन्होंने बड़ी चालाकी से इस सवाल से बचते हुए कहा, फिलहाल मैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किसी फिल्म में काम कर रही हूं।

salman and jacqueline

LEAVE A REPLY