आपको बता दें कि 2014 में बतौर निर्देशक ‘किक’ का निर्माण करने वाले साजिद नाडियाडवाला जल्द ही किक का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। और कई दिनों से सीक्वल में फिल्म में सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी इस बात की चर्चाएं जोरो पर हैं।
अभी हाल ही में खबर थी कि ‘किक 2’ में इस बार सलमान के साथ जैकलीन नहीं बल्कि एमी जैक्सन रोमांस करती नजर आएँगी लेकिन अब आपको बता दें कि इन सभी अफवाओं पर विराम लग गया हैं।
गौरतलब है कि एक बार सलमान ने भी कहा था कि किक 2 में वही टीम होगी लेकिन जैकलीन नहीं होंगी। लेकिन अब सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म में एमी नहीं बल्कि इस बार भी सलमान के साथ जैकलीन ही नजर आएँगी।




























