बता दें कि जल्द ही अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर डायरेक्टर आर. बल्कि के निर्देशन में बन रही फिल्म “की एंड का” में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
सुनने में आया है कि फिल्म में करीना ने डायरेक्टर को साफ़ तौर से कह दिया है कि फिल्म में उनका अर्जुन कपूर के साथ कोई भी इंटिमेट सीन और किस सीन नहीं होगा।
इसकी वजह सैफ अली खान के साथ उनकी शादी है। बता दें कि जब से करीना और सैफ अली खान की शादी हुई है तभी से करीना फिल्मो में बोल्ड सींस नहीं फिल्माती है।
इससे पहले भी करीना ने फिल्म “सत्याग्रह” में अजय देवगन के साथ किस सीन करने से साफ़ मना कर दिया था।

























