खबर है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही सुपरहिट फिल्म “खलनायक” का रीमेक बनाएंगे। सुभाष घई ने वर्ष 1993 में संजय दत्त, जैकी श्राफ और माधुरी दीक्षित को लेकर सुपरहिट फिल्म खलनायक बनाई थी। और अब जल्द ही संजय लीला भंसाली इसका रीमेक बना सकते है।
बता दें कि सुभाष घई ने इस बात की पुष्टि कि है कि संजय लीला भंसाली उनके पास फिल्म खलनायक की रीमेक बनाने की इच्छा लेकर उनके पास आये थे और फिल्म के राइट्स खरीदने की भी बात की थी लेकिन अभी सुभाष गहि ने फिल्म के राइट्स नहीं बेचे है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में सुभाष घई की फिल्म “हीरो” का रिमेक अभी सलमान खान ने बनाया है। फिल्म के जरिए सलमान ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लांच किया है। सुभाष घई की एक और सुपरहिट फिल्म राम लखन का रिमेक करण जौहर बना रहे हैं जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में है।




























