फिल्म ‘खलनायक’ के रीमेक में Ranbir या Shahid कौन मारेगा बाजी
फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही सुपरहिट फिल्म “खलनायक” का रीमेक बनाएंगे। सुभाष घई ने वर्ष 1993 में संजय दत्त, जैकी श्राफ और माधुरी दीक्षित को लेकर सुपरहिट फिल्म खलनायक बनाई थी। और अब जल्द ही संजय लीला भंसाली इसका रीमेक बना सकते है।
सुनने में आया है कि खलनायक के रीमेक के लिए रणबीर कपूर और शाहिद कपूर में कड़ी टक्कर चल रही है। अब देखना ये होगा कि दोनों अभिनेताओं में से कौन फिल्म ‘खलनायक’ के रीमेक में काम करता है।
















