Amitabh के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘KBC 9’

0
28

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के कई सीजन को होस्ट किया है और गौरतलब है कि इस शो ने भी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।

अब इस शो के सीजन 9 लांच होने की खबरें आ रही है। आपको बता दें कि 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और इसी दिन ‘केबीसी 9’ शुरू होगा। आपको याद दिल दें कि पिछली बार इनामी रकम की अधिकतम सीमा 5 करोड़ रुपए थी। सुनने में आया है कि इस बार इनामी रकम में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

गौरतलब है कि इस शो को अमिताभ के अलावा बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख ने भी होस्ट किया है लेकिन दर्शको को अमिताभ का प्रस्तुतीकरण ज्यादा पसंद आया है। आपको यह भी बता दें कि अमिताभ की फिल्म ‘पिंक’ आज 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।

kbc-9

LEAVE A REPLY