‘फितूर’ फिल्म के सेट पर बाल-बाल बची कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ की शूटिंग कर रही है। लेकिन आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया कैटरीना हाल ही में फिल्म के सेट पर हादसे का शिकार हो गईं।

हालांकि वो इस हादसे में बाल-बाल बच गईं हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। खबर के मुताबिक अपने को-एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस एक कार चला रही थी और इस दौरान वो उसका दरवाजा बंद करना भूल गईं। इसके चलते उनकी कार का दरवाजा एक दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कट्रीना को कोई चोट नहीं आई।

आपको बता दें कि ये फिल्म अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोडूस करेंगे। ‘फितूर’ चार्ल्स डिकन्स की नॉवेल ‘द ग्रेट एक्सपेक्टेशन’ पर आधारित है।

नूर(आदित्य) नाम का एक कश्मीरी लड़का, उसकी लवर फिरदौस(कट्रीना) और बेगम (रेखा)। फिल्म में अजय देवगन, लारा दत्ता और तलत अजीज गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएंगे।

इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, रेखा, राहुल भट्ट, अदिति राओ और अक्षय ओबरॉय अभिनय कर रहे है और अजय देवगन, लारा दत्ता और एंडी वोन इच फिल्म में एक केमिओ रोले करते नज़र आएंगे।

Katrina Kaif