आज है Katrina Kaif का जन्मदिन, आइये नजर डालते है उनके फिल्मी सफर पर
आज बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना 32 वां जन्मदिन बना रही है। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1998 को ब्रिटिश, हांगकांग में हुआ था। आपको बता दें कि कैटरीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। वह मलयालम और तेलुगु फिल्मो में भी काम कर चुकी है।
आपको बता दें कि कैटरीना ने अपनी जिंदगी के 18 वर्ष अलग-अलग देशो में रहकर बिताये है। कैटरीना कैफ सात बहने है जिसमे तीन उनसे बड़ी है और तीन छोटी है।
कैटरीना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। लंदन में एक फैशन शो के दौरान कैटरीना फिल्मकार कायिजाद गुस्ताद की नजरो में आई और उन्होंने कैटरीना को उनकी पहली बोल्ल्य्वूफ इल्म “बूम” ऑफर की। जोकि बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।
लेकिन कैटरीना का मॉडलिंग सफर काफी अच्छा चल रहा था। फिल्म बूम के बाद उन्होंने बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म “मैंने प्यार क्यूँ किया’ में काम किया जिसमे उनके साथ सलमान खान और अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
इसके बाद कैटरीना ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में काम किया और ये फिल्म भी कैटरीना के लिए सफलता भरी फिल्म रही।
कैटरीना कैफ अब तक ‘मैंने प्यार क्यूँ किया’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘पार्टनर’, ‘रेस’, ‘अपने’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘धूम ३’, ‘एक था टाइगर’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी सुपरहिट फिल्म्स में काम कर चुकी है।
और इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’, ‘फितूर’ और ‘फैंटम’ की शूटिंग में व्यस्त है। कैटरीना अपने लव अफेयर के लिए भी चर्चाओ में रही है पहले उनका नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ जोड़ा गया था और अब कैटरीना अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही है। और सुनने में तो यह भी आया था कि रणबीर कपूर और कैटरीना जल्द ही एक दूसरे से शादी भी करने वाले है।
Click Here To Watch Katrina Kaif HD Wallpapers Latest Photos



























