गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके इस लवबर्ड का अब ब्रेकअप हो चुका है और अब ये दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते है।
अगर रणबीर और कैटरीना किसी इवेंट या फंक्शन में होते है तो एक दूसरे से दूरी बनकर रखते है। अब आपको बता दें कि कैटरीना का अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर से टकराव हो सकता है। दरअसल खबर है कि कैटरीना को राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया हैं।
संतोषी की ये फिल्म अगले वर्ष 2017 में दिसंबर में रिलीज होनी है तो वही रणबीर कपूर की आगामी सुपरहीरो फिल्म “ड्रेगन” भी में दिसंबर में रिलीज होनी है। अब अगर ऐसे में ये दोनों फिल्में एक ही समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो इन स्टार्स के बीच टकराव संभव हैं।































