बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना को हिंदी सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘स्मिता पाटिल स्मारक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने अपने काम के प्रति ईमानदारी कायम रखने का वादा किया।
कैटरीना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा मानना है कि कला में सबसे महत्वपूर्ण चीज कोई है तो वह सच्चाई है और मैं वादा कर सकती हूं कि इस कला के प्रति मेरा प्रयास ईमानदारी भरा है जिसने मुझे मेरे जीवन में उद्देश्य दिया है।’
गौरतलब है कि हाल ही में उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। कैटरीना की आगामी फिल्मों में ‘जग्गा जासूस’ और ‘टाइगर जिंदा है’ शामिल है।

























