आपको बता दें कि अभी हाल ही में खबर आई थी कि साउथ फिल्मो के मशहूर डायरेक्टर ऐ. आर. मुर्गदौस सलमान खान के साथ काम करने वाले है। आपको बता दें कि सलमान तमिल फिल्म ‘कत्थी’ के हिंदी रीमेक में काम करेंगे जिसे ऐ. आर. मुर्गदौस निर्देशित करेंगे।
खबर है कि ‘कत्थी’ के हिंदी रीमेक को लेकर मुर्गदौस ने दबंग खान से पिछले साल ही एक मीटिंग की थी। जिसके लिए अब सलमान ने हां ख दी है। इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे।
फिलहाल डायरेक्टर मुर्गदौस अपनी फिल्म ‘अकीरा’ की शूटिंग में बिजी हैं और सलमान खान भी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के आखिरी दौर की शूटिंग कर रहे हैं।






















