तिहरा शतक ठोकने वाले Karun Nair ने दी मौत को मात

0
27

इंग्लैंड के खिलाफ कल खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने 303 रन की दमदार पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ बड़े रिकार्ड्स खड़े किये हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसी बल्लेबाज ने हाल ही में मौत को मात दी थी। 

चलिए हम आपको बता दे। बीते 17 जुलाई को करुण नायर केरल में एक बड़ी नाव (स्नैक बोट) से वल्लासाध्या त्यौहार मनाने श्री पार्थसारथी मंदिर जा रहे थे। बोट में करीब 100 लोग सवार थे। तभी उनकी नाव पम्पा नदी में उलट गई।

करूण ने इस पारी के बारे में बात करते हुए साल के शुरू में केरल में हुई नाव की घटना का जिक्र किया, जिसमें वह बाल बाल बचे थे जबकि वह तैरना नहीं जानते थे। करुण ने बताया वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया और मैं भाग्यशाली रहा कि मैं ठीक ठाक रहा ।

SHARE

LEAVE A REPLY