Karun Nair ने ठोका तिहरा शतक, बनाये और तोड़ें कई बड़े रिकॉर्ड

0
22

Karun Nair 303* Run, 381 Balls, 32 Fours and 4 Six

कल चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में बल्लेबाज करुण नायर ने तूफानी पारी खेल तिहरा शतक लगाया और कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ नए और बड़े रिकार्ड्स की लाइन लगा दी।

भारत ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर टेस्ट में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। लोकेश राहुल ने एक दिन पहले 199 रन बनाए। करुण नायर ने सोमवार को तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया हैं।

आपको बता दें कि करुण नायर सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सहवाग ने पहला तिहरा शतक 2004 में पाक के खिलाफ मुल्तान में और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ 2008 में चेन्नई में जड़ा था।

भारत का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर इससे पहले 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 726 रन बनाये थे। करुण ने एक ही दिन में 232 रन बनाये। सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 284 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रन बनाये थे।

LEAVE A REPLY