‘नागार्जुन’ के सेट पर Karishma Tanna को साड़ी पहनना पड़ा भारी

0
59

टीवी शो ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को साड़ी पहनना भारी पड़ गया जिसके चलते वह सेट पर धड़ाम से गिर पड़ी। वह जमीन पर पड़े तारो में उलझकर गिर पड़ी।

गौरतलब है कि शो में करिश्मा दो अलग-अलग रूपो में नजर आ रही हैं। इनमे से एक लोक नागलोक का है और दूसरा धरती लोक का। करिश्मा एक लुक में सर पर ताज सजाए सुनहरी पोशाक में नजर आ रही हैं। और अपनी दूसरी लुक के लिए करिश्मा शिफॉन की साड़िया पहन रही हैं।

सुनने में आ रहा है कि सेट पर कम रोशनी होने की वजह से करिश्मा को जमीन पर पड़े तार दिखाई नही दिए जिसकी वजह से वह उसमे उलझकर गिर पड़ी। लेकिन इस बात शुक्र है कि उन्हें कही पर चोट नही आयी हैं।

karishma

 

LEAVE A REPLY