Mouni और Adaa के बाद अब Karishma Tanna भी बनी ‘नागिन’

0
21

जानी मानी टेलीविज़न एक्ट्रेस मौनी रॉय, अदा खान के बाद अब करिश्मा तन्ना भी टीवी की ‘नागिनों’ में शामिल हो गई हैं। दरअसल आपको बता दें कि करिश्मा आने वाले एपिसोड में सीरियल ‘नागार्जुन’ में नागिन के तौर पर दिखाई देंगी।

‘नागार्जुन’ में करिश्मा तन्ना ‘मस्कीनि’ का किरदार निभाएंगी जो इस सीरियल में ‘अस्तिका’ के जान की मुसीबत बन के आएगी।

करिश्मा नें इंस्टाग्राम पर अपने इस किरदार की एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर के कैप्शन नें करिश्मा ने लिखा ‘मस्कीनि की माया! सेट पर! #नागार्जुन, #शूटिंग।’

आपको बता दें कि इस तस्वीर में करिश्मा अपने सर पर बड़े क्राउन के साथ नजर आ रही हैं। साथ करिश्मा सापों की थीम पर बने सिंहासन पर बै़ठी हैं। उनके अगल-बगल ‘मस्कीनि’ के सेवक खड़े होने जैसे प्रतीत हो रहे हैं।

Check Out The Pic:

karishma-tanna

pic

 

LEAVE A REPLY