बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म “जुड़वा” के सीक्वल “जुड़वा 2” में बतौर लीड रोल में काम करने जा रहे है। मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला फिल्म का निर्माण कर रहे है और डेविड धवन फिल्म का निर्देशन करेंगे।
“जुड़वा 2” में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फीमेल लीड रोल निभा सकती है। खबर है कि फिल्म में अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी नजर आएँगी। करिश्मा फिल्म में एक आइटम सांग कर रही है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘जुड़वा’ में करिश्मा कपूर पर गाना “टना टन टन तारा” फिल्माया गया था और ये सांग काफी हिट हुआ था। अब एक बार फिर से करिश्मा ‘जुड़वा 2’ में भी आइटम सांग करती नजर आ सकती है।




























