कोर्ट ने दी मंजूरी, Karishma Kapoor को मिली अपने बच्चों की कस्टडी
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी थी जोकि मंजूर हो गई और करिश्मा का अपने पति से तलाक हो गया। करिश्मा तलाक के बाद अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी चाहती थी जोकि बता दें कि कोर्ट ने मंजूर कर दी है।
अब करिश्मा के दोंनो बच्चे उनके साथ रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा को अपने दोनों बच्चे साथ रखने की इजाजत दे दी है। लेकिन करिश्मा के पति संजय कपूर को भी अपने बच्चों से मिलने का अधिकार दे दिया गया है, वह महीने में दो वीकेंड अपने बच्चों के साथ बिता सकते हैं।
आपको बता दें करिश्मा ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन काफी समय से इनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और 2010 में करिश्मा अपने पति का साथ छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गयी।

















