Kareena ने लिंग परीक्षण कराने की खबरों का किया खंडन

0
27

आपको बता दें कि अभी हाल ही में खबरें आई थी कि अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने होने वाले बच्चे का लंदन में डॉक्टर से लिंग परीक्षण करवाया हैं और उनके बेटा होने की ख़बरें हैं। लेकिन करीना ने अब लिंग परीक्षण करवाने के आरोपों का खंडन किया है।

करीना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि डॉक्टर से संपर्क की बात झूठी है। ऐसा कहा जा रहा था कि सैफ और करीना ने लिंग परीक्षण कराया है और वह बेटे की उम्मीद कर रहे है। बुधवार को यह खबर आई कि हाल ही में जब दोनों ने लंदन छुट्टियां मनाने गए थे उसी दौरान लिंग परीक्षण कराया था। करीना के प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी की कल्पना का परिणाम है और सारी खबरें निराधार है।

 

दोनों कलाकारों ने ऐसी किसी भी घटना का खंडन किया है। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि लंदन में चिकित्सक से इस प्रकार की कोई भी चर्चा नहीं हुई थी और यह किसी की कल्पना का परिणाम है। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने मीडिया के सामने दो जुलाई को करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया था कि वह और करीना दिसंबर  में अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

saif kareena

SHARE

LEAVE A REPLY