एक बार फिर से सेक्स वर्कर बनेंगी करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर सैक्स वर्कर बनने जा रही है। जीहाँ खबर है कि करीना ने राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म के लिए हामी भर दी है जिसमे वह एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाएंगी।
इससे पहले करीना ‘चमेली’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में सैक्स वर्कर का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर करीना काफी उत्साहित भी है। खबर है कि यह एक साइकोलोजिकल थ्रिलर है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 84 के इर्द-गिर्द कहानी घूमेगी और करीना इसमें एक ऐसी सैक्स वर्कर का किरदार निभाएगी, जो सिज़ोफ्रेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित है। यह एक दिमागी बीमारी है। राजकुमार गुप्ता की यह फिल्म कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
फिलहाल करीना की सलमान खान के साथ अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर 17 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।


















Pehle kab bani thi? yaad nahi aa raha.. may be in Talash, right?
Yes you are right, Even before Kareena Kapoor has been played role as a sex worker in Rahul Bose’s starrer film ‘Chameli’ and Aamir Khan’s starrer film ‘Talash’.