बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में छायी हुई हैं। वे जल्द ही माँ बनने वाली हैं। खबरें तो यह भी हैं कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है और जल्द ही उनके घर में किलकारियां गूँज सकती हैं। होने वाले बच्चे के साथ ही उस बेबी का क्या नाम होगा इसकी भी चर्चाएं होने लगी हैं।
आपको बता दें कि करीना ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है। जी हां, नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर करीना ने बच्चे के नाम के सवाल पर खुल कर बात की। शो के दौरान जब नेहा ने करीना से पूछा कि होने वाले बच्चे का नाम क्या होने वाला है? तो इस पर करीना ने कहा कि फिलहाल तो हम दोनों ने कुछ भी तय नहीं किया है। मगर हां, यह जरूर है कि सैफ बहुत ज्यादा पढ़ते हैं इसलिए वो इतिहास को महत्व देते हैं।
इस पर नेहा ने कहा कि सैफ बहुत ज्यादा इतिहास को तवज्जो देते हैं और करीना फैशन को, तो क्या बच्चे का नाम ज़िअस शिनैल कपूर खान होगा। इस पर करीना ने कहा, ‘आप नहीं जानते क्या होने वाला है।’


























