अभिनेत्री करीना कपूर ने भी ‘नच-बलिए 7’ जज करने से किया इंकार
टेलीविजन का पॉपुलर एंड फेमस डांस रियलिटी शो ‘नच-बलिए’ 7 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। और इस शो को जज करने वाले सेलेब्रिटिओ के नाम काफी दिनों से चर्चाओ में है कि कौन-कौन इस शो को जज करेगा।
अभी कुछ दिन पहले अभिनेत्री विद्या बालन और ऐश्वर्या राय बच्चन से इस शो को जज करने के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन दोनों ने ही अपनी आगामी फिल्म्स के बिजी शिड्यूल के कारण इंकार कर दिया।
अब खबर है कि अभिनेत्री करीना कपूर खान से भी इस शो को जज करने के लिए संपर्क किया गया है लेकिन चौकाने वाली बात यह है की करीना ने भी इस शो को जज करने से इंकार कर दिया है।
करीना की टीम ने जवाब दिया कि करीना अभी अपनी फिल्मों में व्यस्त है। करीना कपूर की बात करें तो फिलहाल करीना सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान, और आलिया भट्ट, शाहिद कपूर के साथ उड़ता पंजाब में नजर आएंगी।
आपको बता दें, शो को अपने तीन जज मिल चुके हैं.. वे हैं प्रीटि जिंटा, चेतन भगत और मास्टर मर्जी। जबकि बतौर कंटेस्टेंट आपको दिखेंगे.. करिश्मा तन्ना- उपेन पटेल, रश्मि देसाई- नंदीश सिंधु, विवियन डेसेना और उनकी पत्नी, मॉनी रॉय- मोहित रैना, ईशा देओल और उनके पति, बरूण सोबती और उनकी पत्नी।
















