जल्द माँ बनने वाली है Kareena Kapoor, दिखी ‘बेबी बम्प’ के साथ

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी सुना सकती हैं। खबरों के अनुसार करीना लगभग 4 महीने से प्रैगनेंट है। अभी हाल ही में यूनिसेफ के एक इवेंट में करीना कपूर को बेबी बंप छुपाते देखा गया।

इवेंट में करीना के ग्लोइंग चेहरे की चमक और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ट्विस्टर खेलते समय करीना कई बार अनकम्फर्टेबल भी नजर आईं। इसके अलावा जब वो पोडियम की तरफ जा रही थी तब भी उन्होंने अपने हाथ से बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की।

बता दें कि सैफ अली खान और करीना हाल ही लंदन से वेकेशन मनाकर लौटे हैं। हालांकि, अभी तक सैफ या करीना किसी की भी तरफ से प्रेग्नेंसी की बात की पुष्टि नहीं की गई है और न ही उनके फैमिली मेंबर्स ने इसे लेकर कुछ कहा है।

फिलहाल करीना अपनी अभिनीत फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आने वाली है जोकि विवादों में फंसी हुई हैं। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं।

kareena 1

kareena 2

kareena 3

kareena pic

kareena